खास ख़बर:मेवात जिला प्रशासन के साथ-साथ सूचना जनसंपर्क विभाग ने किया गांव में रात्रि ठहराव, सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियों को किया गुणगान।

ताक़त क़लम की न्यूज़
ख़बरे बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास ख़बर:मेवात जिला प्रशासन के साथ-साथ सूचना जनसंपर्क विभाग ने किया गांव में रात्रि ठहराव, सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियों को किया गुणगान।

 जिला प्रशासन के साथ-साथ सूचना, जन संपर्क विभाग ने भी गांवों में रात्रि ठहराव कार्यक्रम करके सरकार की विकास परियोजनाओं व कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत जन संपर्क विभाग की तरफ से गत रात्रि जिला के गांव मांडीखेड़ा व उससे पहले तावडू़ खंड के गांव सूंध में गीत भजनों, रागनियों व सांस्कृतिक कार्र्यक्रमों के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का आगाज आसू के विकास गीत से किया गया, जिसके बोल थे - बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर मार्मिक गीत प्रस्तुत करके ग्राम वासियों को संदेश दिया। गीत के बोल थे- तेरी बेटी अर्ज करै माता, मनै गर्भ में कत्ल कराईए ना, सै चाव गणा दुनिया देखण का चढ़ती बेल कटाईए ना। गायक गजेन्द्र सिंह एकल कलाकार के बोल थे काम करन का अजब तरीका बहुत हुई तारीफ तेरी हरियाणा के मुख्यमंत्री जियो वर्ष हजार तेरी। उन्होंने बदल रही शासन व व्यवस्था में पारदर्शी तरीके से लोगों को दी जाने वाली सेवाओं को भी एक गीत के माध्यम से प्रस्तुत करके लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद कलाकारों ने एक के बाद एक विकास व सामाजिक विषयों पर गीतों की प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि गांव के लोग कार्यक्रम में आखिर तक जमै रहे।
    सभी कालाकारों ने मुख्यमंत्री व सरकार की उपलब्धियों पर एक गीत प्रस्तुत किया, जिसमें बोल थे, मोबाईल बना दिया बटुआ, इसे स्वच्छ बनाने में छेड दिया अभियान, अपने गीत की प्रस्तुति से श्रोताओं का मन जीत लिया। उन्होंने लोगों की रक्षा तथा प्रदेश में खोली जा रही गऊशालाओं को भी अपने गीत के माध्यम से उपलब्धियों में शामिल किया।
    जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी श्री सुरेश सरोहा ने इस अवसर पर उपस्थित सूंध गांव के लोगो से अनुरोध किया कि वे डिजिटल यूग में सरकार की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अंत्योदय सेवा केंद्र, ई-दिशा केंद्र तथा ग्राम सचिवालयों की कार्य प्रणाली का लाभ उठाएं। आज सरकार ने ऑनलाईन आवेदन करने के लिए अंत्योदय सेवा केंद्रों में समाज कल्याण, जिला कल्याण, महिला बाल विकास, कृषि व श्रम विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया है। इसके अतिरिक्त उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को सरकार द्वारा मुफ्त घरेलू गैस कनैक्शन दिए गए हैं। इन सेवाओं से गांव के हर अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि अपने-अपने गांव को स्वच्छ व पोलीथीन मुक्त करने के लिए आगे आएं।
    मंच का संचालन कर रहे लीडर करतार सिंह ने बताया कि आज तहसीलों में ऑनलाईन भूमि पंजीकरण की सेवाएं शुरू होने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है तथा आम आदमी इन सेवाओं से राहत महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने शहीदों को 50 लाख रुपए देने की योजना लागू की है तथा स्वतंत्रता सेनानियों को भी पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। जमील अहमद , अमरसिंह, सुरेश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से लिंगानुपात में सुधार हुआ है तथा प्रदेश के हर जिला में महिला थाना खुलने से महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा हुआ है। उन्होने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के लिए वृद्धावस्था, विधवा तथा निराश्रित, दिव्यांग के लिए पैंशन नियमित रूप से दी जा रही है।

Comments