खास खबर:वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान व यूनिक सलेब्रशन ऑफ हैप्पीनेस कार्यक्रम के तहत सफाई व पौधरोपण साथ ही गरीबो को वितरित किये फल।

ताकत कलम की
खबरें बेबाक़,सच्चे व तीखे तेवरों के साथ।
राजस्थान जोधपुर ब्यूरो
यूनुस खान की रिपोर्ट।
खास खबर:वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान व यूनिक सलेब्रशन ऑफ हैप्पीनेस कार्यक्रम के तहत सफाई व पौधरोपण साथ ही गरीबो को वितरित किये फल।

युवाओ ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ
पर्यावरण असंतुलन से निपटने का सबसे बड़ा उपाय है पौधरोपण- बिश्नोई

वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान व यूनिक सेलीब्रेशन ऑफ हैप्पीनेस के तहत आज ग्रेट इंडिया हेल्प इंडिया एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने आज सांगरिया स्थित रीको पार्क, भोमिया जी व भेरूजी मंदिर परिसर में  साफ सफाई कर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया ओर बाद में गरीब बस्ती में जाकर गरीबो को फल वितरित किए
अभियान के तहत कार्यकर्ता सुबह झाड़ू फावड़ा लेकर इन परिसरों में पहुचे और इन परिसरों में विधिवत रूप से सफाई कर कूड़े कचरे का निस्तारण किया गया।और इसके बाद इन परिसरों में अनेक छायादार व ओषधीय पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए गए ओर इनके सरक्षण के लिए  नजदीकी कार्यकर्ताओ ने जिम्मेदारी ली इसके बाद कार्यकर्ताओ ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण की शपथ ली
        जिला अध्यक्ष सुनील बिश्नोई भोजासर ने बताया कि मौसम असंतुलन, बढ़ता तापमान, बढ़ती बीमारियो पर सबसे बड़ा उपाय जनता के पास है वह है स्वच्छता सह पौधरोपण.. हम पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण के साथ ही मानव जाति व अन्य जीव जन्तुओ की रक्षा कर सकते है पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा भी जरूरी है ताकि वे पेड़ बन हरियाली ला सके
          साथ ही बिश्नोई ने कहा कि पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पेड़ हमारे बिना रह सकते हैं हम पेड़ों के बिना नहीं रह सकते। दिन-प्रतिदिन बढ़ता हुआ प्रदूषण एक भयानक समस्या की तरफ इशारा कर रहा है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए।
इस अभियान का उद्देश्य लोगों में अपने परिवेश को साफ सुथरा रखने और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति  लोगो में जागरूकता पैदा करना है।
                   जीवमात्र की सेवा को बढ़ावा देने और लोगों में  जागरूकता लाने के लिए
 संस्था द्वारा  एक अनोखा कार्यक्रम "यूनिक सलेब्रशन ऑफ हैप्पीनेस" चलाया जा रहा है! जिसके तहत ग्रुप के सदस्य अपना जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ,पुण्यतिथि या शादी के उपलक्ष में आदि खुशी के मौके को रक्तदान, वृक्षारोपण, परिण्डे लगाकर, आदि सामाजिक सरोकार से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित करके सेलिब्रेट करते है! और अपनी खुशियां समाजसेवा के जरिये मनाते हैं
           इसी कार्यक्रम के तहत संस्था के कार्यकर्ता भजन पीथावास ने अपना 21वा जन्मदिन  पौधा लगा और गरीब बस्ती में जाकर  गरीबो को और अनाथों को फल वितरित कर मनाया।
      इस मौके पर सुनील भोजासर, भजन पीथावास, प्रेम जांगू, हनुमान चौधरी,  सिद्धार्थ श्रीवास्तव, रामस्वरूप एकलखोरी, रमेश भवाद,  मनीष कालीराणा, जसपाल जाजड़ा, शिवराज , उम्मेद झालामंड, प्रकाश कावा, बंटी बाबल आदि उपस्थित रहे।

Comments