खास खबर:ऐतिहासिक रही पूर्व मुख्यमंत्री चो०भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मेवात पुन्हाना जन क्रांति रथ यात्रा, उमड़ा जन सैलाब।

ताक़त कलम की
ख़बरे बेबाक, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:ऐतिहासिक रही पूर्व मुख्यमंत्री चो०भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मेवात पुन्हाना जन क्रांति रथ यात्रा, उमड़ा जन सैलाब।




जन क्रांति रैली में उमड़े जन सैलाब को देखकर गद्गद नजर आए पूर्व मुख्यमंत्री।

कांग्रेसी नेताओं ने रैली सफल बनाने के लिए झोंकी ताक़त।

नूंह इलाका भाईचारा निभाने वाला इलाका है। यहां के हसन खां मेवाती ने राणा सांगा के साथ मिलकर अकबर के साथ लड़ाई लड़कर भाईचारा निभाया था। यहां के लोगों ने आपस में मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी। यहां पर जितना कांग्रेस सरकार ने विकास कार्य किए उतने किसी भी सरकार ने अभी तक नहीं किए हैं। भाजपा सरकार में विकास का पहिया रुक गया है। उक्त बातें भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पुन्हाना अनाज मंडी में आयोजित जन क्रांति रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।

रैली पर पहुंचने पर रैली के आयोजक सुभान खां सिगारिया व एजाज अहमद द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, विधायक करण दलाल, विधायक उदयभान, राव धर्मपाल, पूर्व मंत्री आफताब अहमद, पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद आदि नेताओं ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस दौरान सुभान खां व एजाज अहमद द्वारा कांग्रेस की सरकार बनने पर यहां के युवाओं के रोजगार से जुडे हैवी ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू कराने सहित नहरी पानी, मेवात विश्व विद्यालय सहित अन्य मांगें भी रखी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बंटवारे के समय में मेरे पिता मेवात में गांधी जी को लेकर आए थे और उन्हें पाकिस्तान जाने से रोका था। उसी नक्शे कदम पर चलकर जब भी मौका मिला मैंने यहां के लोगों की सेवा की है। जिले में आइटीआइ, उप स्वास्थ्य केंद्र व नल्हड़ मेडिकल कॉलेज जैसी बड़ी सौगात कांग्रेस सरकार की ही देन है। जबकि भाजपा सरकार में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। किसानों को बर्बाद कर दिया है। उसकी आमदनी घटाने के साथ ही लागत बढ़ा कर किसानों पर दोहरी मार दी जा रही है।

कांग्रेस सरकार में पूरी बिजली दी जाती थी, लेकिन इस सरकार में नाममात्र की बिजली दी जा रही है। इसके बाद भी बिजली चोरी के नाम पर छापे मारकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। यहां के किसानों को नहरी पानी दिलाने के लिए मेवात कैनाल को शुरू कराने का प्रयास किया था। उन्होंने इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि रावण के 10 चेहरे थे, लेकिन इनेलो पार्टी के कई चेहरे हैं। इनेलो भाजपा की ही सहयोग पार्टी है। इनेलो भाजपा से नकली लड़ाई लड़ती है। अगर यहां के लोग चाहते हैं की यहां पर शिक्षा, प्रगति और खुशहाली आए तो एकमात्र कांग्रेस पार्टी ही विकल्प है। इस अवसर पर महताब अहमद, हुकम चंद बंसल, शौकत उर्फ घुडचडी, मकसूद शिकरावा, मुबीन तेड,रज्जाक सुनेहडा, फखरूद्दीन तिगांव, रशीद अहमद एडवोकेट, अख्तर हुसैन चंदेनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

रैली को लेकर दिखा उत्साह :

जन क्रांति रैली को लेकर क्षेत्र के युवाओं से लेकर बुजुर्गों में भारी उत्साह देखा गया। सुबह से लोगों की भीड़ रैली स्थल अनाज मंडी में उमड़ने लगी। कांग्रेस पार्टी का झंडा हाथों में लेकर बस, ट्रैक्टर व गाड़ियों में भरकर लोग अनाज मंडी पहुंचे।

 सफल रैली को देख गद-गद हुए पूर्व मुख्यमंत्री :

पुन्हाना अनाज मंडी में तीसरे चरण की जन क्रांति रैली में जुटी अपार भीड़ को देख पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गद-गद नजर आए। उन्होंने खुले मंच पर कहा कि पुन्हाना की रैली ने समालखा व होडल की सफल रैली को भी रिकार्ड तोड़ दिया है। यह रैली उनकी सबसे बड़ी रैली साबित हुई है। रथ से किया लोगों को संबोधित किया।

जन क्रांति रैली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रथ पर सवार होकर लोगों को संबोधित किया। रैली में मौजूद लोगों ने पार्टी व भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। रथ से ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ एजाज खान, सुभान खां ¨सगारिया, उदय भान, करण दलाल, राव धर्मपाल व पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद व आफताब अहमद ने भी लोगों को संबोधित किया।

 भाजपा सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री :

जन क्रांति रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान-मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा से आज देश-प्रदेश के सभी 36 बिरादरी के लोग दुखी हैं। यह जुमलेबाजों की सरकार है। सरकार ने लोगों को रोजगार देने का नहीं बल्कि रोजगार छीनने का काम किया है।

Comments