खास खबर:आगामी 30 जून को पुन्हाना में होने जा रही कांग्रेस की रैली को लेकर कांग्रेसी नेता हुए एकजुट।

ताकत कलम की
ख़बरे बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
(Bilal Ahmed chife editor)
ब्यूरो रिपोर्टनूह मेवात।
खास खबर:आगामी 30 जून को पुन्हाना में होने जा रही कांग्रेस की रैली को लेकर कांग्रेसी नेता हुए एकजुट।


आगामी 30 जून को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रथ यात्रा पुन्हाना से शुरू होगी।
वही कांग्रेसियों की तैयारी पूरे जोर शोर के साथ चल रही है।
नूह विधानसभा से पूर्व परिवहन मंत्री चौधरी आफताब अहमद,
पुन्हाना हल्के से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी एजाज खान, सुभान खा सिंगारिया, फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद वह उनके साहबजादे कांग्रेस यूथ अध्यक्ष वसीम आजाद दिन रात लोगों के बीच वह अपने कार्यकर्ताओं के बीच जाकर पुन्हाना में होने वाली विशाल रैली में पहुंचने का आग्रह कर रहे हैं।
साफ तौर पर कहा जाए मेवात के कांग्रेसी नेता बिल्कुल एकजुट नजर आ रहे हैं।

देखिए क्या बोले पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी आजाद मोहम्मद:

वही कांग्रेस सरकार में पूर्व डिप्टी स्पीकर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आजाद मोहम्मद का कहना है भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह परेशान हो गई है।
अब मेवात की जनता कांग्रेस सरकार को दिल से चाह रही है।
भाजपा सरकार ने झूठे दावे मेवात की जनता को पूरी तरह बेवकूफ बनाया आने वाले चुनाव में मेवात की जनता भाजपा सरकार को सबक जरूर सिखाएगी।

देखिए क्या बोले पूर्व परिवहन मंत्री चौधरी आफताब अहमद:

वहीं कांग्रेस सरकार में नूह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व परिवहन मंत्री रहे चौधरी आफताब अहमद ने कहा भाजपा सरकार में मेवात के साथ बिल्कुल सौतेला व्यवहार किया मेवात की जनता इस को कभी नहीं भुला सकती मेवात की जनता की एक ही आवाज है कहो दिल से कांग्रेस फिर से।

देखिए क्या बोले कांग्रेस वरिष्ठ नेता चौधरी एजाज खान:

पुन्हाना विधानसभा से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौधरी एजाज खान ने कहा कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में रिकॉर्ड तोड़ विकास कराएं वहीं भाजपा सरकार ने जल्दबाजी में नोटबंदी जैसे फैसले लेकर बैंकों में लाइन लगवा कर मेवात की नहीं बल्कि पूरे देश की जनता को परेशान करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी आने वाले चुनाव में पूरे देश की जनता भाजपा सरकार को सबक जरूर सिखाएगी आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी भारत का प्रधानमंत्री श्री राहुल गांधी होंगे प्रदेश का मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे।

Comments