खास खबर:परिवर्तन लाएगी मेवात में कांग्रेस की जन क्रांति रैली:ऐजाज खान

ताक़त कलम की
ख़बरे बेबाक, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
(बिलाल अहमद)
मुख्य सम्पादक की रिपोर्ट।
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:परिवर्तन लाएगी मेवात में कांग्रेस की जन क्रांति रैली:ऐजाज खान


मेवात पुन्हाना विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी एजाज खान ने कहा कांग्रेस पार्टी द्वारा मेवात में की जा रही जन क्रांति रैली एक बहुत बड़ा परिवर्तन लाएगी मेवात से ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा से भाजपा सरकार का आने वाले चुनाव में सुपाडा साफ होगा।
वही उन्होंने कहा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा की जा रही पुन्हाना अनाज मंडी में जन क्रांति रैली में काफी संख्या में जनसैलाब उमडेगा।
लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
हम आपको बता दें इन दिनों कांग्रेसी नेता रैली को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी तक का जोर लगा रहे हैं।
कांग्रेस वरिष्ठ नेता एजाज खान ने बताया कि हमने गांव गांव घर घर जाकर कार्यकर्ताओं को रैली में आने का न्योता दिया है उम्मीद है पुन्हाना अनाज मंडी में की जा रही जन क्रांति रैली में बड़ा जनसैलाब उमड़ेगा।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी काफी जोश देखने को मिल रहा है।
कांग्रेस सरकार द्वारा मेवात में की जा रही जन क्रांति रैलियों में प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में परिवर्तन की लहर दौड़ सकती है।

Comments