खास खबर:उपायुक्त अशोक शर्मा की विदाई पार्टी,पंकज कुमार होंगे मेवात के नए डीसी।

(बिलाल अहमद)
सम्पादक(ताकत कलम की)
खास खबर:उपायुक्त अशोक शर्मा की विदाई पार्टी,पंकज कुमार होंगे मेवात के नए डीसी।

     उपायुक्त अशोक शर्मा की विदाई पार्टी का आयोजन आज लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हाल में किया गया।
        उपायुक्त अशोक शर्मा के विदाई समारोह में आज नूंह के सभी अधिकारी व
कर्मचारियों ने उपायुक्त अशोक शर्मा का सकारात्मक सहयोग और अच्छे मार्गदर्शन और विशेष कर मेवात की उन्नति  के लिये जो प्रयास किये हैं उन प्रयासों की सभी ने मुक़तकंठ से प्रसंशा की।उपायुक्त के प्रयासों से ही जिला में पहली बार साइंस के तीन तीन कॉलेजों में बीएसई की क्लासें शुरू हो रही हैं। एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट के मामले में भी उनके नेतृत्व में आज जि़ले का अग्रणीय जि़लों में तीसरे पायदान पर है जो कि सबसे पीछे हुआ करता था। एडीसी जयबीर आर्य ने कहा कि उपायुक्त का एक ही सपना था च्च्महकता मेवात ज्ज् जिसे हम सबने मिलकर पूरा करने का प्रयास किया और आने वाले उपायुकत पंकज कुमार के नेतृत्व में भी इसी प्रकार लगन और सहयोग से कार्य करने का आस्वाशन दिया।
         श्री  शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से आप लोगों का सहयोग मिला मैं सदैव इसका अभारी रहूंगा, और कहा जिस प्रकार से आप लोगो ने मेरा साथ दिया हैं। मै आशा करता हूँ कि मेरे बाद भी आप नए उपायुक्त पंकज कुमार का भी सहयोग देंगे, और कहा कि मुझे हमेश गर्व रहेंगा कि मैंने ऐसे स्टाफ के साथ काम किया। उन्होंने कहा तब कभी आप लोगो को मेरी जरुरत होगी तब आपके साथ सदैव रहूंगा।                                                                                      इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जयबीर आर्य, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी मोहित सोनी, एसडीएम नूंह प्रिति, एसडीएम पुन्हाना जितेन्द्र गर्ग, एसडीएम फिरोजपुर-झिरका गजेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश शास्त्री, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज रुप हुड्डा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Comments